Homeराज्य समाचारमंदाकिनी विहार के क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण:...

मंदाकिनी विहार के क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण: एक सप्ताह में डीपीआर बनाने के निर्देश

चिड़ोंवाली पुल धंसाव पर सख्त हुए मंत्री गणेश जोशी, तत्काल भरान व बैरिकेडिंग के दिए निर्देश

चिड़ोंवाली मंदाकनी विहार में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण, एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश*

देहरादून, 29 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चिड़ोंवाली स्थित मंदाकिनी विहार में पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुल पर हुए धंसाव के कारण उत्पन्न स्थिति को गंभीरता से लेते हुए धंसाव वाले स्थान पर तत्काल भरान कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर नए पुल के निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिस स्थान पर पुल का धंसाव हुआ है, वहां तत्काल बैरिकेडिंग की जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल एवं आसपास के क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।

इस अवसर पर बीजेपी नेता सुरेंद्र राणा, मंजू, कुलदीप रावत, विजय ध्यानी, जीएस नहीं, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, ईई बीएन द्विवेदी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News