
अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 02 लाख मूल्य की 6.30 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 29/05/2026 को चैकिंग के दौरान चूना भट्टा रायपुर के पास से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता रामसखी देवी पत्नी बाबूलाल को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 06.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एसक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-*
रामसखी देवी पत्नी बाबूलाल निवासी नियर पानी की टंकी चूना भट्टा, थाना रायपुर, देहरादून मूल पता – दरभंगा, बिहार
*बरामदगी:* 06.30 ग्राम स्मैक
*(अनुमानित कीमत 02 लाख रु०)*
*पुलिस टीम:-*
01- म0उ0नि0 नीमा
02- म0हे0का0 दमयन्ती
03- का0 मोहित कुमार
04- का0 प्रदीप सिंह
