Homeराज्य समाचारमादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस...

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार: 212 ग्राम अवैध चरस एवं 6.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

 

अभियुक्तों के कब्जे से 212 ग्राम अवैध चरस एवं 6.81 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद: गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त, पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीमो द्वारा दिनाँक : 12-06-26 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलग अलग स्थानों, बस अड्डा आसन बैराज के पास ढालीपुर से अभियुक्त नफीस पुत्र सईद को 6.81 ग्राम अवैध स्मैक तथा पी0एच0सी0 कुन्जा के पास से अभियुक्त मारुक उर्फ काला को 212 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मारुक उर्फ काला का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

01- मारुक उर्फ काला पुत्र मरहूम अजगर अली निवासी कुन्जा ग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष

02- नफीस पुत्र सईद निवासी ग्राम बडा रामपुर , बडा गौहर थाना सहसपुर उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी*

01- 212 ग्राम अवैध चरस अभियुक्त मारुफ उर्फ काला से
02- 6.81 ग्राम अवैध स्मैक अभियुक्त नफीस पुत्र सईद से

*आपराधिक इतिहास*

*अभियुक्त मारुफ़ उर्फ काला*

01-मु0अ0सं0- 15/2026 धारा -8/21/29 NDPS ACT थाना विकासनगर, जिला देहरादून।

*पुलिस टीम*

01- उ0नि0 मंयक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
02- उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल
03- कानि0 प्रवीण कुमार
04- कानि0 राजेन्द्र
05- कानि0 नितिन कुमार
06- कानि0 राजकुमार

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News