
लाॅ काॅलेज देहरादून ने किया बूट कैम्प का आयोजन
29 अगस्त। उत्तरांचल विश्वविद्यालय की विधि संकाय लाॅ कॅालेज देहरादून में आज से एक काॅर्पोरेट बूट कैम्प का आयोजन प्रारम्भ किया गया। विषय था ‘‘लाॅ काॅलेज से पेटेंट अटाॅर्नी तकः जरूरी स्किल्स’’। देश की नामचीन लाॅ फमर्स व लीगल काॅर्पोरेटर्स को आमंत्रित किया गया। पहले दिन विख्यात लाॅ फर्म आनंद एंड आंनद की पार्टनर सुश्री श्रद्धा सिंह चैहान बूट कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पहँुची। कैम्प में विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के 300 से अधिक छात्रों ने अपनी सकारात्मक भागीदारी दी। कैम्प का आयोजन विश्वविद्यालय के काॅर्पोरेट रिसोर्स सेंटर एवं काॅलेज के ट्रेनिंग एण्ड रिक्रूटमेंट डिवीजन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।



विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने बताया कि गत कुछ वर्षों से विधि के छात्रों का काॅर्पोरेट सेक्टर की ओर रूझान बढ़ा है। एक माह से अधिक चलने वाले इस बूट कैम्प का मुख्य उद्देश्य विधि के छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाना है। विधि व्यवसाय के काॅर्पोरेट क्षेत्र के अनुभवी एवं सफलतम विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को तैयार कर उनके प्लेसमेंट का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।
अपनी प्रस्तुति में सुश्री श्रद्धा सिंह चैहान ने कहा कि आज विधि के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएँ है जबकि विधि व्यवसाइयों के लिए काॅर्पोरेट सेक्टर एक उभरता हुआ क्षेत्र है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में इनोवेशन की सुरक्षा हेतु इंटलेक्चुअल प्राॅपर्टी राइट्स पर केन्द्रित रखी। उन्होंने विधि के छात्रों को पेटेंट अटाॅर्नी बनने के गुर सिखाए। उचित ट्रैनिंग एवं आई0पी0आर के प्रति विशेष रूचि रखने वाले छात्र थोड़े से अतिरिक्त प्रयासों से पेटेंट अटाॅर्नी के रूप में अपनी पै्रक्टिस शुरू कर सकते है। ऐसे छात्र यदि आई0पी0आर0 फर्म को चुनते है तो एक निश्चित समय में उनका पार्टनर तक पहुँचना निश्चित है।
बूट कैम्प में मुख्य रूप से काॅलेज की प्राचार्या प्रो0 पूनम रावत, काॅर्पोरेट रिसोर्स सेंटर के निदेशक इकबाल सिंह साहनी, विभागाध्यक्ष प्रो0 राधेश्याम झा, सिनियर मैनेजर विभुम अग्रवाल, फैकल्टी इंचार्ज पुणिमा त्यागी, प्लेसमेंट एग्जीक्यूटिव प्रतिक्षा रावत व मानसी डबराल उपस्थित थे।
