Homeक्राइमलाखों के अवैध मादक पदार्थों के साथ 02 नशा तस्करों को दून...

लाखों के अवैध मादक पदार्थों के साथ 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार: 13 लाख से अधिक का 46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

 

अभियुक्तों के कब्जे से 13 लाख से अधिक अनुमानित मूल्य की 46 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

 

*अभियुक्तों द्वारा तस्करी मे प्रयुक्त वाहनों को पुलिस ने किया सीज*

*बरामद स्मैक को बिजनोर से खरीदकर लाये थे अभियुक्त*

*नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की थे फिराक में*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 06/07/2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों (1)- तरुण उर्फ चीनू तथा (2)- विकास को फव्वारा चौकी क्षेत्र से 46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी को सीज किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 253/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वह दोनो नशे के आदि है तथा उक्त स्मैक को वो दोनों नजीबाबाद से एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाये थे, जिसमें से कुछ स्मैक को वह अपने नशे के लिए इस्तेमाल करने तथा बाकी को नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने कि फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- तरुण उर्फ चीनू पुत्र नरेंद्र, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष
2- विकास पुत्र योगेंद्र, निवासी ग्राम किनौनी, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, हाल पता चंद्रबनी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 18 वर्ष

*बरामदगी विवरण :-*

1- कुल 46 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 13 लाख 80 हज़ार रु०)*
2- घटना में प्रयुक्त स्कूटी

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा
2- हे०का० सतेन्द्र कुमार
3- का० राकेश बलूनी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News