
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
प्रांतीय पंजाबी महासभा रजिo के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 24/09/2026/ को कचहरी स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में उनसे मिला और 22/09/2026 को किच्छा में पंजाबी समाज के सिरमौर,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रांतीय पंजाबी महासभा के संरक्षक वर्तमान में जो किच्छा से विधायक भी हैं उनके साथ हुए दुर्व्यवहायार/ बदतमीज़ी के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा , जिसमें कहा गया कि एक जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना अत्यंत अशोभनीय एवं निंदनीय है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
यह एक विधायक पर ही हमला नहीं है बल्कि लोकतंत्र और विधायिका पर कुठाराघात है।
दोषियों के खिलाफ अब तक जो भी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है पंजाबी समाज उससे संतुष्ट नहीं है।
हमारी मांग है कि सरकार दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करे जिससे पंजाबी समाज को महसूस हो कि उनके समाज के सिरमौर पर हमला करने वालों को उचित दंड मिला है।
ज्ञापन देने वालों में हरीश नारंग, लाल चंद शर्मा, सुनील मेसोन, गोपाल पुरी, राजीव पुंज, सुनील बांगा, नवनीत ओबेरॉय, विजय कोहली, इंदरपाल कोहली,मेजर सिंह, राजू गुलाटी, जितेंद्र खरबंदा, राजेश शर्मा, सतीश कपूर, कुलदीप सिंह ललकार सहित काफी संख्या में पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।
