28.1 C
Dehradun
Sunday, June 15, 2025
Google search engine
Homeधार्मिक चारधाम यात्रा 2025: केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 10...

 चारधाम यात्रा 2025: केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख के पार 

 

मौसम की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ धाम में पहुंच रहे रिकॉर्ड श्रद्धालु,  केदारनाथ में टूटा आस्था का सैलाब

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है । खराब मौसम के बावजूद रिकॉर्ड स्तर पर श्रद्धालु दर्शन करने के लिए चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं। लेकिन केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केदारनाथ धाम पहुंचने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है। प्रतिदिन चारों धामों में 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 45 दिन की यात्रा में अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के अलावा हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 45 दिन की यात्रा में अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के अलावा हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। प्रतिदिन 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

इस बार चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से हुआ। मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।खराब मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा हैं। इसके बावजूद आस्था के कदम थम नहीं रहे हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरर्बटपुर, विकासनगर में केंद्रों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। एक दिन 28 हजार तक ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं।
चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार का कहना है कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 42 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से करीब 28 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News