Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकलियर में यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: गेस्ट हाउस के कमरे...

कलियर में यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: गेस्ट हाउस के कमरे में मिला शव

वीडियो कॉल पर भाई को दिखाया फंदे पर लटका यूट्यूबर, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर की कलियर में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कलियर। कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार सुबह मुजफ्फरनगर निवासी यूट्यूबर आतिफ का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना निवासी आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था। वह इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। युवती से किसी बात को लेकर उसकी नाराजगी हो गई थी। इसके बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा किराये पर ले लिया।बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की। इस दौरान आतिफ ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या करने की बात कही। युवती ने दूसरे मोबाइल फोन से वीडियो कॉल के जरिये आतिफ के भाई को घटना दिखाई। इसके बाद भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया।घटना की जानकारी मिलने पर आतिफ के परिजन कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजनों से मिली जानकारी और लोकेशन के आधार पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची। वहां कमरे में आतिफ का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई की।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News