दो दिन चला अभियान, कालिंदी पास से 19 लोगों का सफल रेस्क्यू
कालिंदी पास में फंसे सभी ट्रेकर्स- पोर्टर्स सुरक्षित, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा
हेली रेस्क्यू से मिली राहत: कालिंदी पास से 19 लोग सकुशल लौटे
उत्तरकाशी। कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स और पोर्टर्स के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सोमवार 28 सितंबर 2026 को हेलीकॉप्टर के माध्यम से 11 ट्रेकर्स एवं पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया था। वहीं मंगलवार 29 सितंबर 2026 को अभियान के दूसरे चरण में 8 अन्य ट्रेकर्स एवं पोर्टर्स को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया।
इस प्रकार कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स एवं पोर्टर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।
प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से संचालित यह अभियान अब पूर्ण कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी ट्रेकर्स और पोर्टर्स सुरक्षित हैं तथा किसी भी प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने नहीं आई है।
