13.4 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडजम्मू में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष...

जम्मू में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो और रैली कर जनता से कमल खिलाने की की अपील

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर के सांबा में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभा किया। हजारों की संख्या में लोगों को उन्होंने संबोधित किया। संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सांबा की वीर धरती में मां भारती की सेवा में कई वीर सपूतों को दिया है । उन्होंने वीरों की भूमि सांबा को नमन करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया भारी बहुमत से विजय होंगे। यह चुनाव जम्मू कश्मीर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का चुनाव है । उन्होंने जनता से आगामी 1 अक्टूबर को कमल का पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के एक एक देश एक विधान और एक निशान की कल्पना को साकार किया है । प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त कर एकीकृत भारत के सपने को अंजाम तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा ने धारा 370 समाप्त करने के लिए आवाज उठाई तो इसका विरोध हुआ , लेकिन 5 अगस्त 2019 को भारत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का भाजपा सरकार ने धारा 370 को समाप्त करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा की धारा 370 समाप्त होने से पहले पत्थर बाज आतंकवादी कश्मीर में हावी थे इन लोगों ने लगातार देश की तरक्की रोकने का कार्य किया है पर केंद्र की भाजपा सरकार में जम्मू कश्मीर के लोग दो झंडा, दो संविधान के नीचे नहीं बल्कि तिरंगे के नीचे बाबा अंबेडकर की संविधान के आधार पर मतदान करेंगे। पहले कश्मीर में 10% मतदान होता था लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में यहां बढ़कर 58% हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News