Homeराज्य समाचारहूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून...

हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

एसएसपी दून के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त दून पुलिस

अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग करने तथा चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन को किया सीज, चालक को किया गिरफ्तार

सम्पूर्ण राज्य में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में कोतवाली मसूरी क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान आज दिनांक 23-05-2026 को मसूरी पुलिस द्वारा बड़े मोड़ की ओर से पिक्चर पैलेस की तरफ हूटर बजाकर आते हुए एक स्कार्पियो-एन संख्या: एचआर- 05-बीए-0022 को संदिग्धता के आधार पर रोककर चैक किया गया, तो पूछताछ एवं व्यवहार के आधार पर वाहन चालक शराब के नशे में प्रतीत हुआ, जिस पर चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण कराया गया, जिसमें चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

वाहन चालक द्वारा अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग कर आमजन में वीआईपी होने का प्रभाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया साथ ही शराब का सेवन करने वाले वाहन चालक सुनील कल्याण पुत्र बलवीर सिंह निवासी: बीपीओ कुटेल करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

सुनील कल्याण पुत्र बलवीर सिंह निवासी: बीपीओ कुटेल, करनाल, हरियाणा

*विवरण सीज वाहन* स्कार्पियो-एन संख्या: एचआर-05-बीए-0022

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News