12.2 C
Dehradun
Tuesday, January 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचार"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का हुआ...

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का हुआ शुभारंभ

“स्वस्थ्य और जागरूक नारी” ही समाज को दे सकती है नई दिशा- राज्यपाल

इसके तहत 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का किया जाएगा आयोजन

यह देश में महिलाओं एवं बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वस्थ अभियान बनेगा


देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार से “स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ भी किया, साथ ही उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , सीएचसी , जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में आयोजित किया जाएगा। यहां एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिससे यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ अभियान बन जाएगा। देशभर के सभी सरकारी स्वास्थ्य केदो में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य नई शिक्षक परिवार और आठवीं राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के शुभारंभ के अवसर पर देहरादून में वर्चुअल रूप से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से.नि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्य के दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्लॉट में जाकर निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ्य और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज दोनों की मजबूती की आधारशिला है। उन्होंने आमजन से आवाह्न किया कि वह इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें और इसे जन आंदोलन का रूप दें , ताकि हर महिला तक समग्र, स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे और वह सम्मानपूर्वक, सुरक्षित तथा स्वस्थ जीवन जी सके।

उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के मुखिया की सोच ही हमारे लिए सबसे प्रेरणा बड़ी प्रेरणा है। उनकी हर एक बात , हर एक विचार से यह स्पष्ट झलक रहा था कि उनके हृदय में नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसानों और गरीबों के लिए कितना सम्मान है। उनकी सोच हमें या विश्वास दिलाती है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र, आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। वहीं इस दौरान उत्तराखंड में चारधाम परियोजना, हवाई सेवा विस्तार के साथ ही सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जी का सहयोग मिल रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि आपदा के समय भी हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड का सहयोग किया है । चाहे रैणी आपदा हो, या जोशीमठ सिल्कयारा या अन्य इस साल की प्राकृतिक आपदा हो, प्रधानमंत्री जी ने हर बार राज्य को सहयोग देने के साथ ही हमारे प्रयासों को प्रोत्साहन भी दिया है। सीएम धामी ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में मातृशक्ति ने बड़ा योगदान दिया है । महिलाएं आज होम स्टे सहित अन्य स्वरोजगार में अपना कौशल दिखा रही है, इसलिए महिला का स्वस्थ होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू हो गई है। जल्द ही यमुनोत्री धाम का मार्ग भी खोलते हुए यात्रा का संचालन किया जाएगा ।

इस अवसर पर सांसद माला राजलक्ष्मी शाह , कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत , मंत्री रेखा आर्य, विधायक खदान दास, विधायक विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, सुरेश गडिया, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ,सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News