3हरीश धामी की अभद्रता पर भाजपा हमलावर, मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस को घेरा
उत्तराखंड की सियासत में कांग्रेस विधायक हरीश धामी के अमर्यादित बर्ताव ने सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस तीखे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।
जोशी ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस का असली ‘चाल, चरित्र और चेहरा’ एक बार फिर जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। यदि विधायक को कोई नाराजगी या शिकवा भी था, तो भी सार्वजनिक जीवन में इस तरह की अभद्र भाषा और अमर्यादित आचरण का कोई स्थान नहीं हो सकता। भाजपा ने कड़े शब्दों में मांग की है कि कांग्रेस पार्टी को अपने विधायक के इस अशोभनीय व्यवहार के लिए तुरंत सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
प्रवता मथुरा दत्त जोशी ने आरोप लगाया कि ऐसी ओछी हरकतें कांग्रेस की अर्गल व अराजक संस्कृति को दर्शाती हैं, और देवभूमि की जागरूक जनता जनप्रतिनिधियों के इस अनुचित रवैया और अहंकार को कभी माफ नहीं करेगी।
बाइट – मथुरादत्त जोशी भाजपा प्रवक्ता

