Homeराज्य समाचारहरेला पर्व पर नगर निगम के "मिशन पोषण संकल्प" के अंतर्गत वितरित...

हरेला पर्व पर नगर निगम के “मिशन पोषण संकल्प” के अंतर्गत वितरित किए जाएंगे चार से पांच लाख सब्जी के पौधे

 

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मेयर एवं नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में नगर निगम, देहरादून द्वारा शहरभर में व्यापक पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान आयोजित जा रहा है।
हरेला पर्व पर नगर निगम के “मिशन पोषण संकल्प” के अंतर्गत लगभग चार से पांच लाख सब्जी के पौधों का स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एवं प्रत्येक वार्ड के पार्षदों के समन्वय से वितरण किया जाएगा।

इसके साथ ही विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में मिशन पोषण संकल्प के अंतर्गत सहजन के पौधों का पौधारोपण किया जाएगा तथा सार्वजनिक स्थलों एवं चिन्हित हरित क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 70,000 फलदार एवं चारा आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण एवं पौधरोपण किया जाएगा। लगाए गए पौधों के रख-रखाव हेतु उनकी जी.पी.एस. मैपिंग भी की जाएगी।
नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने इस संबंध में बुधवार को नगर निगम परिसर में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को पार्कों एवं अतिक्रमण मुक्त भूमि पर बड़े स्तर पर पौधारोपण कराने के अलग-अलग दायित्व सौंपे। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत गढ़वाल राइफल्स के साथ समन्वय करते हुए नगर निगम की अतिक्रमण मुक्त भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें गढ़वाल राइफल्स द्वारा लगाए गए वृक्षों का रख-रखाव किया जाएगा। इसका उद्देश्य देहरादून को हरित देहरादून बनाना है।
नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विशेषज्ञ द्वारा पौधों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा लगाए गए सभी पौधों का ग्रीन रजिस्टर में पंजीकरण किया जाएगा, जिससे उनके संरक्षण एवं नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों, पार्षदों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का जनांदोलन है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो देहरादून को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।
नगर निगम द्वारा सभी नागरिकों से अपने घर, विद्यालय, कार्यालय एवं आसपास उपलब्ध स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया है।
……
ये है कार्यक्रम

कार्यक्रम अवधि : 16 जुलाई, 2026 से एक माह तक

16.07.2026 को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा डोर-टू-डोर पौधों का वितरण

17.07.2026 को स्कूल एवं आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण

18.07.2026 को नगर निगम परिसर एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत पार्कों में पौधरोपण।

20.07.2026 को नगर निगम क्षेत्रांतर्गत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) में पौधारोपण।

21.07.2026 को नगर निगम क्षेत्रांतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एवं पौध वितरण।

22.07.2026 को गढ़वाल राइफल्स के साथ समन्वय करते हुए नगर निगम की अतिक्रमण मुक्त भूमि पर पौधरोपण।

23.07.2026 को नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण मुक्त भूमि पर बड़े स्तर पर पौधारोपण।

चिन्हित स्थल
तपोवन (आमवाला)
सहस्रधारा वर्कशॉप
मंदाकिनी विहार
नालापानी (नदी के किनारों पर)
शीशमबाड़ा प्लांट
देहराखास आदि।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News