Homeराज्य समाचारहल्द्वानी शुद्धिकरण प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान: 7 सितंबर को मुख्यमंत्री...

हल्द्वानी शुद्धिकरण प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान: 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच

‘प्रदेश सरकार की नींव हिलाएगा मुख्यमंत्री आवास कूच’ : सूर्यकांत धस्माना

7 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की नींव हिला देगी
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: बीती दस अगस्त को हल्द्वानी में रामलीला मैदान के शुद्धिकरण प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने के खिलाफ और शुद्धिकरण कुकृत्य में शामिल लोगों को भाजपा सरकार व भाजपा नेताओं के संरक्षण देने के मुद्दे पर आगामी सात सितंबर को देहरादून में विशाल मुख्यमंत्री आवास कूच में हजारों लोग शामिल हो कर प्रदेश की दलित पिछड़े व गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश सरकार की नींव हिलाने का काम करेंगे यह घोषणा आज कूच की।तैयारी के लिए डीलरोड के बेडकर भवन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी और भाजपा सरकार के संरक्षण में हुआ और उसका सबसे बड़ा सुबूत है कि घटना के 26 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं हुई और कोई कार्यवाही नहीं की गई। श्री धस्माना ने कहा कि शुद्धिकरण का कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उत्तराखंड की सरकार व भाजपा नेताओं के दबाव में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकद्दमा कायम कर दिया। श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा को इस कुकृत्य करने के लिए प्रदेश की जनता आने वाले समय में दंडित करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर सबसे ज्यादा अत्याचार और अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे केवल दलितों के नेता नहीं बल्कि वे देश के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार हैं जो देश की संसद के दोनों सदनों राज्य सभा व लोकसभा व कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे व 13 बार चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने हल्द्वानी में उस मैदान का शुद्धिकरण किया जिसमें श्री खड़गे जी ने रैली को संबोधित किया यह केवल मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अपमान नहीं बल्कि पूरे अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग व गरीब लोगों का अपमान है।
बैठक का संचालन करते हुए श्री धर्मपाल घाघट ने कहा कि आगामी सात सितंबर को बड़ी संख्या में डीलरोड से बड़ी संख्या में लोग कूच में शामिल होंगे।
बैठक में श्री अशोक कुमार, श्री नोहर सिंह, श्री करण घाघट श्री आशीष तिवारी शामिल रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News