Homeराज्य समाचारउत्तराखंडगृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सीएम धामी ने किया...

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण: अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में परखा व्यवस्थाओं का जायजा

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीएम धामी ने परेड ग्राउंड पहुंचकर परखी तैयारियां

 

*सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश*

*सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हों तथा कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के दायित्व स्पष्ट हों तथा प्रत्येक स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय सहित शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News