Homeराज्य समाचारउत्तराखंडगणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड न्याय यात्रा का दुगड्डा में जोरदार...

गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड न्याय यात्रा का दुगड्डा में जोरदार स्वागत: हजारों की संख्या में उमड़े लोग

दुगड्डा।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दुगड्डा ब्लॉक पहुँची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी ने कहा कि आज उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, चंदा चोरी, वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय न मिलना प्रदेश के प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से न्याय यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता प्रदेश में बदलाव और न्याय की मांग कर रही है तथा कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गढ़वाल प्रभारी श्री धीरेंद्र प्रताप जी, विधायक श्री लखपत बुटोला जी, विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विनोद डबराल जी, प्रदेश सचिव श्रीमती रुचि कैंतुरा जी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री नितेश ठाकुर जी, जिला महासचिव श्री सुरेंद्र भारती जी, श्री विमल बिष्ट जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजीव जखमोला जी, श्री अनिल रतूड़ी जी, श्री कुंदन सिंह जी एवं श्री वरुण नेगी जी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
दुगड्डा में आयोजित इस न्याय यात्रा में कांग्रेसजनों और आमजन की सहभागिता ने जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News