8.9 C
Dehradun
Wednesday, January 14, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंड आयुर्वेद जगत के प्रसिद्ध डॉ. अश्वनी कंबोज नई दिल्ली में स्वतंत्रता...

उत्तराखंड आयुर्वेद जगत के प्रसिद्ध डॉ. अश्वनी कंबोज नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत


उत्तराखंड के डॉ. अश्वनी कांबोज स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि

देहरादून, 14 अगस्त : उत्तराखंड और आयुर्वेद जगत के लिए यह गौरव का क्षण है। एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून के चेयरमैन/डायरेक्टर डॉ. अश्वनी कांबोज को 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में एक विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्हें यह निमंत्रण भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड द्वारा भेजा गया है।

डॉ. कांबोज उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो राज्य के लिए एक सम्मान की बात है। मंत्रालय द्वारा उनके आने-जाने, ठहरने और खाने-पीने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। वह 13 अगस्त को दिल्ली पहुंच चुके हैं और 17 अगस्त को उनकी वापसी होगी।

इस ऐतिहासिक समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करेंगे।

डॉ. कांबोज को मिले इस सम्मान से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है। यह आमंत्रण न केवल डॉ. कांबोज के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड और आयुर्वेद के क्षेत्र के लिए एक बड़ी पहचान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News