Homeराज्य समाचारएकेश्वर में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में 48 महिलाएं हुयी सम्मानित: सतपाल महाराज...

एकेश्वर में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में 48 महिलाएं हुयी सम्मानित: सतपाल महाराज बोले महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार

 

देहरादून/एकेश्वर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि ‘लखपति दीदी योजना’ का उद्देश्य केवल महिलाओं की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज अपने कौशल और मेहनत से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

बुधवार को एकेश्वर (पणखेत) विकासखंड मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों से 48 लखपति दीदी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित नूतन तनू पंत सहित समाज सेवा में सक्रिय 48 वरिष्ठ महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा योजना, नमो ड्रोन दीदी योजना और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने जैसी कई पहल की गई हैं, जिनसे लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं खेती, पशुपालन, उद्यम और परिवार की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सरकार का प्रयास है कि उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहायता से जोड़कर स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा और संगठन के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News