देहरादून। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सीएम धामी से लेकर अनिल बलूनी तक मौजूद रहे। महेंद्र भट्ट दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष के लिए कराए गए नामांकन में महेंद्र भट्ट ही एकमात्र मैदान में नजर आए। महेंद्र भट्ट राजयसभा सदस्य भी हैं और वह एकमात्र ऐसे नेता बनने जा रहे हैं, जिन्हें दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिलेगी।
वह 30 जुलाई 2022 से उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे हैं।