Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदून पुलिस का नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ प्रहार: 10 लाख की स्मैक...

दून पुलिस का नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ प्रहार: 10 लाख की स्मैक के साथ महिला समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

10 लाख की स्मैक बरामद, तीन नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 34.75 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

जल्दी अमीर बनने की चाह में बने तस्कर, दून पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
रायपुर, पटेलनगर और डोईवाला में पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

*अभियुक्तों के कब्जे से 10 लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की 34.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद*

*गिरफ्तार तीनों अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों के तस्करी में हो गए थे लिप्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-

*1- थाना रायपुर*

*15.52 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार:*

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक: 29-09-26 को गुरुद्वारा रोड रायपुर के पास से 01 अभियुक्त मंगलु पुत्र पप्पूनाथ को लगभग साढे 04 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 15.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर में मु0अ0सं0- 401/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक वह हरिद्वार के एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वह देहरादून के स्थानीय नशेड़ियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

मंगलु पुत्र पप्पूनाथ निवासी शान्ति विहार सपेरा बस्ती थाना रायपुर जनपद देहरादून (उम्र 24 वर्ष)

*बरामदगी:* 15.52 ग्राम स्मैक *(अनुमानित मूल्य 04 लाख 50 हज़ार रू0)*

*2- कोतवाली डालनवाला*

*09.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक – 29/09/2026 पटेलनगर पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर शुभम चौहान उर्फ पिंकू पुत्र जोनेन्द्र सिह निवासी 222 अम्बेंडकर नगर डीएल रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र- 34 वर्ष को 9.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

शुभम चौहान उर्फ पिंकू पुत्र जोनेन्द्र सिह निवासी 222 अम्बेंडकर नगर डीएल रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष

*बरामदगी :-*

09.43 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 03 लाख रुपये)*

*3- कोतवाली डोईवाला*

*9.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार*

डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 28-09-2026 को चैकिंग के दौरान केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्ता किरन पत्नी मगंना को 9.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-292/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*

किरन पत्नी मगंना निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष

*बरामदगी :-*

स्मैक 09.80 ग्राम *(अनुमानित कीमत 3 लाख रूपये)*

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News