14.3 C
Dehradun
Monday, December 15, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारधामी सरकार में फिल्म इंडस्ट्री की नई उड़ान से स्थानीय फिल्मों को...

धामी सरकार में फिल्म इंडस्ट्री की नई उड़ान से स्थानीय फिल्मों को मिल रही है सफलता : भट्ट

 

देहरादून 30 नवंबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने आज लोकभाषा फिल्म सपना के मुहूर्त शॉट का टेक लेकर शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि नाम के अनुरूप यह फिल्म निर्मातों के साथ स्थानीय गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी संस्कृति प्रेमियों के सपनों को भी साकार करेगी।

स्थानीय भाषा और संस्कृति से समृद्ध फिल्मों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा मुख्यालय में देवभूमि फिल्म प्रोडक्शन की फिल्म का मुहूर्त किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष श्री भट्ट ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और प्रोडक्शन टीम के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को सफलता की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म में अधिक से अधिक राज्य की सभी भाषाओं और संस्कृति को गीतों एवं डायलॉग के माध्यम से बढ़वा देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, फिल्मों के लिए जरूरी प्राकृतिक सौंदर्यता और सांस्कृतिक समृद्धता से भरपूर उत्तराखंड बहुत महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन है। विगत वर्षों से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य के अंदर फिल्म निर्माण व्यवसाय में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। अब स्थानीय भाषा की फिल्में बड़े पैमाने पर बन भी रही हैं और आर्थिक दृष्टि से सफल भी हो रही हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को सपना नाम के अनुरूप आर्थिक लाभ और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले सभी उम्मीदों को पूरा करने की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगनमोहन रावत, दायित्वधारी श्री सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश सह संयोजक मीडिया राजेंद्र सिंह नेगी, चंडी प्रसाद भट्ट के साथ फिल्म निर्माता निदेशक श्री जय कृष्ण नौटियाल, वासुदेव सौते, मोहित घिल्डियाल, नरेंद्र पाल रावत, सुश्री सृष्टि रावत, अनुष्का पंवार, रमेश नौडियाल, आंचल फर्स्वाण, हिमानी नेगी, इम्तियाज अली, सौरभ डबराल समेत फिल्म निर्माण यूनिट से जुड़े प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

मनवीर चौहान
प्रदेश मीडिया संयोजक
भाजपा, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News