
उत्तराखंड के फुटबाल खिलाड़ियों के खुशखबरी है की उत्तराखंड की पहली और मान्यता प्राप्त ( आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन नई दिल्ली और उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन ) से देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) का करार हुवा महाराष्ट्र के ठाणे मुंबई का फेमस बी एन एफ सी फुटबाल क्लब के सी ई ओ ( चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ) अशीम बर्वा के साथ तीन साल के लिए करार हुवा दिनांक 26 जून 2026 को, डी एफ ए के डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया की उत्तराखंड मे पहली एकेडमी है जिसका करार फेमस क्लब से हुवा जिसमे उत्तराखंड के समस्त खिलाड़ियों को जिनकी उम्र 10 साल से ऊपर होगी और ओपन एज तक के खिलाड़ियों के लिए ग्रासरूट्स इलीट प्लेयर डेवलपमेंट, रेजिडेंशियल डेवलपमेंट प्रोग्राम, पार्टिसिपेट जिला, स्टेट, युथ एंड एकेडमी लीग, नेशनल टूर्नामेंट और प्रोफेशनल क्लब मे ट्रायल, इंटरनेशनल एक्सपोसर टूर और ट्रेनिंग कैंप होंगे, होनहार खिलाड़ियों के सकॉलरशिप, कोच के एजुकेशन प्रोग्राम, आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन जिसका नाम हाल ही चेंज हुवा फुटबाल फेडरेशन ऑफ़ भारत एकरीडेशन रोड मैप, लॉन्ग टर्म फुटबाल करियर डेवलपमेंट होंगे


जिससे खिलाड़ियों को अब बाहर नहीं जाना होगा ट्रायल देने या खेलने के लिए सारी सुविधा उत्तराखंड मे देहरादून फुटबाल एकेडमी प्रदान करेगी
जिससे देहरादून और समस्त उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भविष्य मे नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेलने पर बेहतरीन मंच मिलेगा
डॉ रावत ने बताया की जुलाई महीने से रजिस्ट्रेशन और कैंप सुरु हो जायेंगे देहरादून फुटबाल एकेडमी खिलाड़ियों के लिए लगातार कोचिंग प्रारम्भ करेंगी डी एफ ए के चुने गए खिलाड़ियों को दिसम्बर महीने से जितने भी फुटबाल के जिला, स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे
डी एफ ए डॉ रावत और बी एन एफ सी के सी ई ओ अशीम बर्वा द्वारा टी भी लॉन्च की गयी
