24.3 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारदेहरादून मे आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव: नए प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा...

देहरादून मे आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव: नए प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा मंच -डा. नरेश बंसल

देहरादून 9 सितम्बर 2025। आज सांसद खेल महोत्सव के तहत देहरादून जिले मे आयोजित होने वाले विभिन्न स्तरीय खेलो के संबध मे एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा. नरेश बंसल ने जिले के अधिकारीगण संग की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. नरेश बंसल ने सासंद खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाले खेलो के संबंध मे प्रगती जानी व विभिन्न संबंधित विषयो पर अधिकारीगण संग चर्चा की।बैठक मे तय किया गया की ग्राम स्तरीय खेल 27 अक्टूबर को,ब्लाक स्तर के खेल 12-13 नवम्बर को व जिला स्तर पर 20 से 25 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगे।

ज्ञात हो आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी के आह्वान पर देश भर मे नई प्रतिभाऔ को निखारने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा,उसी क्रम मे देहरादून मे यह आयोजन डा. नरेश बंसल के निर्देशन मे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जायगा।

डा. नरेश बंसल ने अधिकारीगण को ग्रामीण स्तर तक पहुँच खेल कराने व नए प्रतिभावान खिलाड़ीयो को मंच व सही प्रशिक्षण देने का आग्रह किया। उन्होने कहा की मोदी सरकार फिट इंडिया,खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम से देश मे छुपी प्रतिभा को तलाशने व तराशने का काम कर रही है।उसी क्रम मे ये सांसद खेल महोत्सव है जिसमे जनप्रतिनिधिगण,शासन-प्रशासन स्वंय खिलाड़ीयो तक पहुंचेगे।डा. नरेश बंसल ने सभी खिलाड़ीयो से आह्वान किया कि सांसद खेल महोत्सव के पोर्टल पर टीम व इंडीविजुअल इवेंट मे रजिस्ट्रेशन करा अधिक से अधिक संख्या मे खेलो मे भाग ले।

बैठक मे श्री अभिनव शाह मुख्य विकास अधिकारी देहरादून, श्री विक्रम सिंह परियोजना निदेशक, श्री ए०एस० उनियाल संयुकत निदेशक उच्च शिक्षा देहरादून, श्री आलोक मिश्रा,संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा, श्री विनोद कुमार ढौडियाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी, श्रोमती मोनिका नांदल उप निदेशक माई भारत, श्री पी०सी पाण्डे जिला युवा कल्याण अधिकारी, श्री रवीन्द्र भण्डारी जिला क्रीडा अधिकारी, देहरादन, श्री संदीप डुकलान, सहायक प्रशिक्षक, श्री दीपक कुमार फुटबॉल प्रशिक्षक आदि उपरिथत रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News