देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व दिल्ली विधानसभा में विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री जय किशन के निधन पर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने श्री जय किशन के निधन को दिल्ली प्रदेश के लिए एक बड़ा नुकसान बताते हुए कहा कि दिवंगत नेता जय किशन का दिल्ली प्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उन्होंने जीवन भर निष्ठा व मेहनत से कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य किया उनके निधन से उनके परिवार के साथ साथ कांग्रेस परिवार को भी नुकसान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व दायित्वधारियों श्री धीरेन्द्र प्रताप ने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मिलनसार स्वभाव के श्री जय किशन एक लोकप्रिय नेता रहे व पार्टी कार्यकर्ताओं व समाज में उनकी गहरी पैठ थी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया व मौन रख कर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह, गिरिराज किशोर हिंदवाण, दिनेश कौशल, सावित्री थापा, मोहन काला आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संगठन व प्रशासन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
कांग्रेस नेता जय किशन के निधन पर शोक सभा कांग्रेस ने एक कर्मठ नेता को खो दिया सूर्यकांत धस्माना
RELATED ARTICLES