Homeराज्य समाचारकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सरकार की...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सरकार की लापरवाही पर बोला तीखा हमला

 

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश जिन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की बदौलत आज़ाद है, उसी देश में उनकी विचारधारा और मूल्यों को लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि “आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान सरकार शहीदों के सपनों के भारत को कमजोर करने में लगी हुई है।”
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलती आई है, जबकि आज सत्ता में बैठे लोग इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और देश की मूल भावना को आघात पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के बताए मार्ग पर चलते हुए अन्याय, अत्याचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाएं तथा देश और प्रदेश को सही दिशा देने के लिए संघर्ष तेज करें।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सम्मान की रक्षा करने और उनके अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पन्त ने प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली एवं भविष्य के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महोदय से निवेदन किया कि पिछले 10 वर्षों से वर्तमान सरकार द्वारा तिरस्कृत एव स्वतंत्रता आंदोलन की विरोधी रही सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस को अपनी मूल स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एकत्रित और सम्मानित करना होगा उन्होंने मांग की कि2027 में होने वाले चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को प्रमुख स्थान देते हुए उनकी जायज मांगों को पूर्ण करने का भरोसा दिलाए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर जी द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी को चरखा एवं गंगा माई की चुनरी ओढा कर स्वागत किया गया सभा में विशेष रूप से कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता श्रीमती गरिमा महर दसौनी,विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य श्री लखपत सिंह बुटोला,उत्तराखंड के जनकवि अतुल शर्मा जी,संरक्षक गोवर्धन प्रसाद शर्मा जी,बागेश्वर के श्री गिरीश चंद्र जोशी जी,राज्य आंदोलनकारी एवं रक्तदान के क्षेत्र में विशेष कार्य हेतु श्री मोहन खत्री जी,ऊर्जावान युवा कांग्रेसी श्री नितिन चंचल जी आदि को चरखा एवं गंगा माई की चुनरी उड़ा कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया सभा में मुख्य रूप से कांग्रेस के महामंत्री संजय शर्मा जी मोहन काला जी काशीपुर से सुशील गुड़िया जी नैनीताल हल्द्वानी से श्रीमती शोभा बिष्ट जी अपनी सहयोगियों के साथ अल्मोड़ा से श्री इंद्रलाल आर्य जी बागेश्वर से जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार पांडे जी हरिद्वार से श्रीगोपाल नारसन जी,सुरेंद्र कुमार सैनी जी,अदनान जी,नवीन शरण निश्चल जी,श्री सुरेंद्र सिंह बुटोला जी,श्री सत्य प्रकाश चौहान जी,श्री सुधीर कौशिक जी,राकेश पंत जी,राकेश डोभाल जी,सुभाष जायसवाल जी ,जयदेव जी एवं समस्त जिलों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे

(अवधेश पंत)
महामंत्री।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News