Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकांग्रेस के ‘शुद्धिकरण’ बयान पर भाजपा का पलटवार:  प्रदेशभर में अनुसूचित जाति...

कांग्रेस के ‘शुद्धिकरण’ बयान पर भाजपा का पलटवार:  प्रदेशभर में अनुसूचित जाति मोर्चा का धरना

सामाजिक सौहार्द के मुद्दे पर भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कांग्रेस से मांगा जवाब

दलित-वंचित समाज के नाम पर राजनीति बंद करे कांग्रेस: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा

‘खड़गे बताएं, दलितों के उत्थान के लिए कांग्रेस ने क्या किया?’ भाजपा का सवाल

कांग्रेस के कथित शुद्धिकरण झूठ पर भाजपा का प्रदेश व्यापी

सामाजिक सौहार्द और सम्मान के मुद्दे पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेशव्यापी धरना
कांग्रेस से दलित, वंचित और पिछड़े समाज के लिए किए गए कार्यों का हिसाब मांगा

देहरादून। सामाजिक समरसता, सामाजिक सौहार्द, समान अवसर तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए। देहरादून में गांधी पार्क में आयोजित धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सम्मान, समानता और सौहार्द का विषय किसी दल विशेष की राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के सामाजिक ताने-बाने और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह सवाल पूछना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी के लंबे शासनकाल में दलित, वंचित एवं पिछड़े समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए कौन-कौन से ठोस और प्रभावी कदम उठाए गए ?..।


वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष किया। ऐसे में उनके विचारों और योगदान को लेकर भारत रत्न पुरस्कार तक नहीं दिया है , जबकि कांग्रेस पार्टी के अपने कहीं नेताओं को भारत रत्न पुरस्कार दिया है,  कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में डॉ. अंबेडकर के विचारों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाने तथा वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आज तक कोई ठोस कार्य नहीं किए है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार है और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे इन सवालों का जवाब तथ्यों के साथ दें। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा समाज में किसी प्रकार का विभाजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समान अवसर, आपसी सम्मान और सबको साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए। सामाजिक सौहार्द तभी मजबूत होगा, जब राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सम्मान का संदेश दिया गया है।
कहा कि धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  के कार्यकर्ता सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सम्मान में आगे भी वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सम्मान तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर आवाज उठाता रहेगा।
इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पूर्व मेयर सुनील उनियाल (गामा), विनय गोयल, विधायक विनोद चमोली, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम एवं धीरज भंडारी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे l

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News