14 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टपकेश्वर महादेव...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की , साथ ही दिव्यांग बच्चों के साथ केक कटकर अपना जन्मदिन मनाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जन्मदिन के जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों से अनुरोध किया कि वह आपदा पीड़ितों के पास पहुंचकर उनकी हर संभव मदद करें ।

उसके इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दृष्टिबाधितार्थ बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप उन्हें अपने द्वारा बनाया गया मॉडल भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर साल इस दिन का यहां के बच्चों के बीच आने के लिए इंतजार रहता है। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News