9.7 C
Dehradun
Tuesday, January 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारदेहरादून में आपदा के बीच:  आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन्मदिन पर सेवा...

देहरादून में आपदा के बीच:  आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन्मदिन पर सेवा पथ पर डटे सीएम धामी- पवन दूबे

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज सेवा और समर्पण के भाव के साथ शुरू हुआ। जहाँ एक ओर देश भर से उन्हें बधाइयों का ताँता मिल रहा है और प्रदेश भर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुबह से ही धरातल पर सक्रिय नजर आ रहे हैं।

सुबह उनकी शुरुआत गृह मंत्रालय से वार्ता के साथ हुई और कुछ ही समय बाद वे सीधे देहरादून के केसरवाला, मालदेवता क्षेत्र के आपदा प्रभावित स्थलों पर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने वहाँ स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कठिन घड़ी में हर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

पवन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और भूस्खलन की आशंकाओं वाले मार्गों पर पर्यटकों की आवाजाही रोकी जाए। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित हो रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार हर पीड़ित परिवार की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री का यह सेवा भाव और जनहित के प्रति समर्पण उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। जन्मदिन पर जहाँ अन्य लोग औपचारिक कार्यक्रमों और उत्सवों में व्यस्त रहते हैं, वहीं धामी जी ने धरातल पर पहुँचकर लोगों के दुःख-दर्द को साझा करना अधिक आवश्यक समझा।

बताया कि धामी सरकार के ऐतिहासिक महत्वपूर्ण निर्णयों पर नज़र डालें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में कई एतिहासिक फैसले लिए गए हैं जिनमें प्रमुख हैं –

समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने की दिशा में उत्तराखण्ड पहला राज्य बना।

सरकारी भर्ती में पारदर्शिता लाने हेतु कठोर नकल विरोधी कानून बनाया गया, जिसे पूरे देश में सराहा गया।

राज्य में एंटी ड्रग अभियान को मजबूत कर युवाओं को नशे से दूर रखने की ठोस पहल की।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ शुरू की गईं।

स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत संरचना में निर्णायक सुधार लाने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री के रूप में धामी जी का नेतृत्व आपदा प्रबंधन से लेकर नीतिगत फैसलों तक में स्पष्ट झलकता है।

पवन ने कहा कि आज उनके जन्मदिन पर प्रदेश की जनता और समूचा देश उन्हें बधाई देता है और उनके दीर्घायु होने की कामना करता है। उनका यह कार्यशील और समर्पित नेतृत्व उत्तराखण्ड को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने का मजबूत संकल्प है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News