Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त मुनि में जनसभा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त मुनि में जनसभा को किया संबोधित, खराब मौसम के कारण स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम

 

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खराब मौसम के कारण अगस्त मुनि में जनता मिलन के कार्यक्रम को स्थगित किया और देहरादून से वर्चुअल माध्यम से सभा संबोधित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही यात्रा प्राधिकरण से यात्रा संचालित होगी । जिस पर कार्य जोरों पर चल रहा है । उन्होंने कहा कि अब चार धाम यात्रा के लिए मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा होगी और सभी संभावित स्थानों पर भी पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा के तीसरे चरण के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही है । सीएम ने खराब मौसम के कारण अगस्त मुनि व ऊखीमठ कार्यक्रम स्थगित होने पर देहरादून से ही वर्चुअल संबोधन किया। उन्होंने कहा की यात्रा में हरिद्वार ऋषिकेश और चार धाम में पंजीकरण के साथ ही अन्य संभावित स्थानों पर पंजीकरण का विकल्प मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा की यात्रा में संख्या की बाध्यता को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है । उत्तराखंड इस वर्ष की चार धाम यात्रा के पूरा होते ही वर्ष 2025 की यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी जाएगी । केदारनाथ के नाम पर देश में दूसरा मंदिर नहीं होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया कि केदारनाथ और चारों धामों में किसी भी धाम के नाम पर देश में कहीं दूसरा मंदिर नहीं बनेगा। प्रदेश मंत्रिमंडल में इस संबंध में निर्णय ले लिया गया है । मुख्यमंत्री रुद्रनाथ जिले के अगस्त मुनि में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए कर रहे थे कि कोई भी केदारनाथ धाम पर गलत उपयोग अब नहीं कर पाएगा। हमने मंत्रिमंडल में प्रस्ताव लाकर सर्व संम्मत्ति से निर्णय ले लिया है । पिछले दिनों दिल्ली में मंदिर बनाने वालों को स्पष्ट कहा गया है कि केदारनाथ मंदिर के नाम पर बिल्कुल भी प्रयोग ना करें। किसी अन्य नाम से मंदिर का निर्माण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदार खंड के सभी मंदिरों का विकास किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने को 5 करोड़ तक की पर्यटन विकास से संबंधित योजनाओं पर 1.50 करोड रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय भी राज्य मंत्रिमंडल ने लिया है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में होटल होमस्टे सहित अन्य पर्यटन योजनाओं के विकास में मदद मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News