HomeUncategorizedसीएम धामी ने "रायपुर विधानसभा सम्मेलन -2026" में किया प्रतिभाग: कार्यकर्ताओं...

सीएम धामी ने “रायपुर विधानसभा सम्मेलन -2026” में किया प्रतिभाग: कार्यकर्ताओं से किया आवाह्न

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : सीएम धामी

देहरादून: आज हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में रायपुर विधानसभा की ओर से विधानसभा सम्मेलन–2026” आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड में चहुंमुखी और संतुलित विकास सुनिश्चित हो रहा है। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं।
मैं आज गौरव महसूस करता हूं कि हमारी सरकार ने पिछले 4 वर्षों में अनेकों अनेक योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड के विकास में अनेक कार्य करते हुए जी 20 जैसे कई सम्मेलन किए हैं जिससे प्रदेश को नई रफ्तार प्राप्त हुई है उत्तराखंड में पिछले 4 वर्षों में पेयजल के क्षेत्र में परिवहन के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में एक अच्छा काम हुआ है और यह हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि हमें आम जनमानस तक अपनी बात को लेकर जाना है पारदर्शिता के आधार पर सीमांत गांव का भी विकास हुआ है स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने अच्छा काम कियाहै। इन सब आधार पर उत्तराखंड को भारत वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है हमारी सरकार ने समान नागरिकता कानून लाकर महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाने का काम किया है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहां की आपके नेतृत्व की सरकार ने उत्तराखंड को नई ऊंचाई तक ले जाने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम” के मूल मंत्र पर आधारित है। पार्टी के कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो निरंतर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित भाव से जुटे रहते हैं। बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान भाजपा को जन-जन की पार्टी बनाता है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का रायपुर विधानसभा के सम्मानित कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया। और कहां की रायपुर विधानसभा लगातार संगठन क्षेत्र में आगे बढ़ रही है यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है।

रायपुर विधायक उमेश शर्मा कॉऊ ने सभी कार्यकर्ताओं का अतिथियों का और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और यह बताया कि आपके द्वारा लगातार रायपुर विधानसभा को कई योजनाओं के माध्यम से विकास में सहायता प्रदान होती है इसलिए 4 वर्षों में आपके नेतृत्व में रायपुर विधानसभा का चौहमुखी विकास हो रहा है। मेरे द्वारा जब-जब आपको रायपुर विधानसभा की समस्याओं से अवगत कराया गया तब तब आपने समस्या का निवारण करते हुए रायपुर विधानसभा को आगे बढ़ने का काम किया है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल महिला मोर्चा के अध्यक्ष रुचि भट्ट रायपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित है।
भावदिए
अक्षत जैन
भाजपा महानगर देहरादून मीडिया प्रभारी
9012522667

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News