15.9 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उत्तराखंड में आयोजित...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनको उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में संचालित होने वाली विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना की स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा बहन किए जाने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग में आईकॉनिक सिटी के रूप में चयनित करने पर नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और हरिद्वार ऋषिकेश गंगा और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए राज्य के सीमित संसाधनों की दृष्टिगत केंद्र स्तर से संसाधन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में भी चर्चा की। सीएम धामी ने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को बंद करने और सभी ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से संचालित किए जाने का भी अनुरोध किया। साथ ही जल जीवन मिशन में आवंटित केंद्रीय अंशदान की अवशेष धनराशि जल्द अवमुक्त किए जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने का भी आग्रह किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्ष 2070 तक कार्बन नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखंड की भूमिका के साथ ही ऋषिकेश बाईपास, हरिद्वार बाईपास( पैकेज 2 ) देहरादून मसूरी कनेक्टिविटी, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बाईपास, लाल कुआं हल्द्वानी और काठगोदाम बाईपास की स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News