16.2 C
Dehradun
Saturday, October 18, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारसीएम धामी ने प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको...

सीएम धामी ने प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के दिए निर्देश

 

देहरादून। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए इसी दिशा में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के दिए निर्देश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा तय समय अर्थात 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि आपके आसपास यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत ही नजदीकी थाना का सूचित करें। इसके अलावा उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने हेतु टोल फ्री नंबर जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News