मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरु आश्रम हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले। मुलाकात के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण वहीं बैठकर सुना।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी को नया प्रोत्साहन एवं उत्साह वर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों। युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफल आयोजन के बारे में देश व दुनिया को मान की बात कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 38वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन उत्तराखंड के भिन्न स्थानों में हुआ और सफल रहा। उत्तराखंड के 11 स्थानो पर इन खेलों का आयोजन किया गया था। सीएम धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है, जिसमें राफ्टिंग की प्रतियोगिता शारदा और काली नदी में दिन के बजाय रात्रि में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल राज्य की खेल प्रतिभाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, वीर भूमि के साथ अब खेल भूमि के रूप में भी पहचानी जाएगी। उन्होंने कहा कि 37वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का स्थान 25वे नंबर पर था वही 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का स्थान सातवें नंबर पर होना गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने 38वे राष्ट्रीय खेलों में देशभर से आए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड में हुए 38वे राष्ट्रीय खेलों की बात करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।