Homeधार्मिकसीएम धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का किया शुभारंभ: क्षेत्रवासियों को दी...

सीएम धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का किया शुभारंभ: क्षेत्रवासियों को दी विकास योजनाओं की सौगात

 

घंटाकर्ण मंदिर तक बनेगा रोपवे:  कोटेश्वर झील का होगा विकास, कई सड़कें और स्कूल होंगे अपग्रेड: सीएम धामी

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा में दीप प्रज्ज्वलित कर गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गजा क्षेत्र के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गजा स्थित प्राचीन घंटाकर्ण मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि गजा महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को संरक्षित करने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि केदारखंड में घंटाकर्ण मंदिर का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए काम हो रहा है। धार्मिक व पर्यटन स्थलों का विकास और कनेक्टिविटी मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, मिनी स्टेडियम, क्रिकेट छात्रावास व पेयजल योजनाओं का काम पूरा हुआ है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने क्षेत्र को मिली सौगातों के लिए सीएम का आभार जताया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लोकनृत्य व नाट्य प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, दीक्षा राणा, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं

घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण होगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

नगर पंचायत गजा में आंतरिक मार्गों का निर्माण, गजा मैदान का विस्तारीकरण और मंच निर्माण होगा।

शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटैक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति दी गई।

कोटेश्वर झील का विकास और डांडाचली में इको पार्क बनेगा

पावकी देवी व चमराड़ा देवी मंदिरों का सौंदर्यीकरण होगा।

दंदेली, अंदरफीगांव, फलसारी, बिमाण गाँव मोटर मार्ग तथा रणाकोट डांडा जमोला मोटर मार्ग की स्वीकृति दी गई।

चाका महिला अस्पताल को पीएचसी में उच्चीकृत किया जाएगा। चाका में सामुदायिक भवन का सुदृढ़ीकरण होगा।

रा.उ.मा.वि. सिंगटाली व पजै गाँव को इंटर स्तर पर तथा नरेंद्रनगर महाविद्यालय को पीजी स्तर पर उच्चीकृत किया जाएगा।
गजा तहसील में लोक निर्माण, विद्युत, जल संस्थान व जल निगम के तहसील स्तरीय कार्यालय खुलेंगे।

हेंवल नदी में झील निर्माण और गजा बगीद में 33 केवी सब स्टेशन की स्वीकृति दी गई।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News