25.5 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसीएम धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक...

सीएम धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के केलेन्डर ‘विकसित उत्तराखंड संकल्प से शिखर तक’ का किया विमोचन

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कैलेंडर ‘विकसित उत्तराखंड संकल्प से शिखर तक’ का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कैलेंडर में प्रकाशित विषयवस्तु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केलेंडर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्साहवर्धन संदेश के साथ राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित केलेंडर राज्य के नैसर्गिक सौंदर्य एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित एक पृष्टीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 आग्रहों हो एवं राष्ट्रीय खेलों पर आधारित केलेंडर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पंकज कुमार पांडेय, विनय शंकर पांडे, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशेष कार्याधिकारी माननीय मुख्यमंत्री एसपीएस रावत, अपर सचिव एस एस टौलिया, अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News