Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसराहनीय प्रयास । सीएम धामी के निर्देशन में सरकारी स्कूल के इंटर...

सराहनीय प्रयास । सीएम धामी के निर्देशन में सरकारी स्कूल के इंटर और हाईस्कूल टॉपर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसएसपी – नदियों के पुनर्जीवन एवं स्वच्छता के लिए मनाया जाएगा “नदी उत्सव”

सीएम धामी लिखेंगे सभी ज़िलो को इस बाबत पत्र

मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की और प्रेरित करना है कार्यक्रम का उद्देश्य

‘नदी उत्सव’ के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए दो महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं । सीएम धामी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेघावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (डीएम)और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की भूमिका दी जाएगी।

इस प्रेरणादाई कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की और प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही सभी जनपदों में लागू की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने “नदी उत्सव” आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर यह उत्सव सहभागिता के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की नदियां केवल जल स्रोत ही नहीं बल्कि हमारे संस्कृति और जीवन शैली का हिस्सा है । नदी उत्सव के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News