Homeराज्य समाचारबड़ी खबर: चढ़ावा चोरी के मामले में हुआ नया खुलासा, BKTC अध्यक्ष...

बड़ी खबर: चढ़ावा चोरी के मामले में हुआ नया खुलासा, BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी इस्तीफा दें- गणेश गोदियाल

देहरादून। बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण में कांग्रेस ने एक बार फिर बड़े खुलासे किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र चौहान के कबूलनामे से पूरा तंत्र हिल गया है।

गणेश गोदियाल ने दावा किया कि आरोपी चौहान को सारे आदेश प्रमोद नौटियाल से मिलते थे और नौटियाल को सीधे BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आदेश देते थे। उन्होंने कहा, “यह चोरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि ऊपर से संचालित संगठित भ्रष्टाचार है।”
*हेमंत द्विवेदी पर सीधा हमला*
गोदियाल ने पुरजोर मांग की कि नैतिकता के आधार पर हेमंत द्विवेदी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। अगर वे इस्तीफा नहीं देते तो मुख्यमंत्री उन्हें बर्खास्त करें। उन्होंने पूछा, “जिस व्यक्ति पर तराई बीज विकास निगम में भ्रष्टाचार के आरोप थे, उसी को पवित्र बद्रीनाथ का अध्यक्ष कैसे बनाया गया?”
*मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल*
कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री अब तक एक शब्द भी क्यों नहीं बोले? उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे का राशन और धन यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी फायदे के लिए खपाया जा रहा है।
*9 साल पुराने मामले का जिक्र*
गोदियाल ने कहा कि जब उन्होंने चोरी का मुद्दा उठाया तो सरकार ध्यान भटकाने के लिए उनके 9-10 साल पुराने कार्यकाल का बेबुनियाद राग अलापने लगी। उन्होंने प्रेस क्लब में सार्वजनिक बहस की चुनौती दी, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष वहां से भाग खड़े हुए।
*जांच की मांग*
उन्होंने मांग की कि इस घोटाले की जांच उच्च स्तरीय समिति से कराई जाए, जिसकी अध्यक्षता सिटिंग सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के न्यायाधीश करें।
*पत्रकार वार्ता में मौजूद*
प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता अभिनव थापर, राजेश चमोली, अमरजीत सिंह, अश्वनी बहुगुणा आदि।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News