चार धाम मे सुरक्षित और व्यवस्थित इंतज़ाम , देव भूमि की छवि से खिलवाड पर बाज आये कांग्रेस
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चार धाम यात्रा व्यवस्थित और सुचारु रूप से चल रही है। वहीं कांग्रेस दुष्प्रचार और राजनीति से प्रेरित शोसल मीडिया पोस्ट को आधार बनकर व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रही है जो कि राज्य की छवि से खिलवाड है।
कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि शोसल मीडिया पोस्ट पर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले मे अब तक तीन मामले सामने आ चुके है और प्रशासन के द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। कांग्रेस उन्ही घटनाओं को आरोप के तौर पर ले रही है, जब कि जांच मे यह साबित हो गया है कि यह एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है।
चौहान ने कहा कि गुजरात के एक पर्यटक की मौत के बाद एसडीआरएफ के द्वारा बॉडी को रुद्रप्रयाग अस्पताल और फिर गंतव्य की ओर भिजवाया गया। ऐसा कोई और मामला अभी तक नही है और एक भ्रामक वीडियो को आधार बनाकर कांग्रेस यात्रा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। इसके अलावा धाम मे लाठी चार्ज की भी झूठी खबर प्रसारित की गयी जो कि जांच मे फर्जी पायी गयी।
उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग मे यात्रियों के लिए शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था है। हालांकि यात्रा मार्ग मे शौचालयों मे तोड़ फोड़ की संबंधित एजेंसी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। व्यवस्था फिर बहाल कर दी गयी है।
चौहान ने कहा कि चारधाम मे ईधन, गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है। इसके लिए पहले ही राज्य भारत सरकार से अतिरिक्त कोटा मुहैया कराने की मांग कर चुका है। केंद्र से भी भरपूर सहयोग मिलता रहा है। कांग्रेस महंगाई का राग अलाप कर गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
चौहान ने कहा कि सरकार ने पिछली बार यात्रा समाप्त होने के बाद ही तैयारी शुरू कर दी थी और उसी का नतीजा है कि चार धाम मे यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। सड़कों की बेहतर स्थिति से जहाँ यात्रा सुगम है वहीं सुरक्षित भी है। इसके अलावा स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर है। यात्रा पड़ाव मे विशेषज्ञ चिकित्सक, दवाई और हेली एंबुलेंस तक उपलब्ध है। वहीं हेली सेवाओं के लिए भी कड़े प्रावधान किये गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस यात्रा मे व्यवस्थाओं को कोस रही है, लेकिन वह ग्राउंड पर गयी ही नही है। पंजीकरण की कार्यवाही और सुगम तथा सुरक्षित यात्रा के जिस संकल्प से धामी सरकार कार्य कर रही है कांग्रेस उसे पचा नही पा रही है। यात्री व्यवस्थाओं को लेकर खुश है और देश मे इससे अच्छा संदेश जा रहा है। कांग्रेस को राज्य की छवि से खिलवाड करने से बाज आना चाहिए।
मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड
