Homeराज्य समाचारकैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत काशीपुर में तकनीकी शिक्षा विभाग के...

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत काशीपुर में तकनीकी शिक्षा विभाग के रोजगार मेले का करेंगे शुभारम्भ

तीन दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

पीठसैंण में पेशावर कांड की स्मृति में आयोजित मेले में करेंगे प्रतिभाग

देहरादून, 22 अप्रैल 2026
सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ धन सिंह रावत आगामी 23 से 25 अप्रैल तक प्रदेश भ्रमण पर रहेंगे। अपने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान डाॅ. रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के साथ ही नैनीताल जनपद में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान डाॅ. रावत स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव पीठसैण में पेशावर कांड की स्मृति में आयोजित क्रांति दिवस मेले में प्रतिभाग करेंगे जबकि काशीपुर में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले का शुभारम्भ करेंगे। भ्रमण के दौरान डाॅ. रावत अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दो दर्जन गांवों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

गढ़वाल व कुमाऊं भ्रमण पर जाने से पहले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह 23 से 25 अप्रैल तक प्रदेश भ्रमण पर रहेंगे। जिसकी शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से जनसम्पर्क अभियान के जरिये करेंगे। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल गुरूवार को वह क्षेत्र के चैरीखाल, कपरोली, नैणी, कैन्यूर, बग्वाड़ी, ब्यासी, रणगांव, मासौं, जगतपुरी, पापतोली, भरनौं, उफरैंखाल तथा डुमलोट में वृहद स्तर पर जनसम्पर्क कर आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्यओं को सुनेगे। इसके अलावा डाॅ. रावत महान स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव जायेंगे, जहां वह पेशावर कांड की स्मृति में आयोजित क्रांति दिवस मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत वह बांकूड़ा में श्री भैरवनाथ स्वामी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा पीठसैंण में नव निर्मित सुभाष चन्द्र बोस आवासीय परिसर एवं विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे।

शुक्रवार को डाॅ. रावत मेलधार में स्थानीय लोगों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं व अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह चोपताखाल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईब्रिड क्लासरूम तथा प्राथमिक विद्यालय में चाहरदीवारी व सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा चैखाल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चैखाल, गुरफली, डुलमोट, खैतोली तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुलमोट के नव निर्मित कक्षा-कक्षों, चाहरदीवारी, प्रयोगशाला एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण केे साथ ही कम्प्यूटर लैब का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह चोपताखाल, सिमखेत, बुड़ाकोट, मासौं तथा कनैरा गांव में जनसम्पर्क करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान डाॅ. रावत सहकारी समिति गुरूफली की वार्षिक आम बैठक में प्रतिभाग करेंगे साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र भगवतीतैल्या का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेंगे।

शनिवार को डाॅ. रावत रामनगर (नैनीताल) में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में नव निर्मित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास कका लोकार्पण करेंगे, इसके उपरांत वह काशीपुर में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले का शुभारम्भ करेंगे। मेले में कुमांऊं मण्डल के पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित विभिन्न बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में कैम्पस प्लेसमेंट दिया जायेगा।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी
माननीय शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News