
भोलेनाथ के चरणों में जनकल्याण और मंगलमय जीवन की प्रार्थना
बाबा के दरबार में गूंजी प्रदेश की खुशहाली की कामना
गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुग्राम स्थित शिव मंदिर शिवतला में अघोर चतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति संगीत का आनंद लिया।



सौरभ बहुगुणा ने मंदिर में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को अघोर चतुर्दशी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। सौरभ बहुगुणा ने मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
