27 C
Dehradun
Friday, October 17, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारभाजपा की प्रदेश कार्यशाला कल: मिशन 2027 में हैट्रिक पर होगा...

भाजपा की प्रदेश कार्यशाला कल: मिशन 2027 में हैट्रिक पर होगा मंथन

UKSSSC प्रकरण में विपक्ष का रुख दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना: भट्ट

देहरादून 23 सितम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बी एल संतोष की मौजूदगी में कल पार्टी की प्रदेश कार्यशाला होने जा रही है। जिसमें प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत समस्त नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, 2027 में मिशन हैट्रिक को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।

प्रदेश मीडिया संयोजक श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 24 सितंबर को राजधानी के कुँआवाला क्षेत्र के एक निजी संस्थान में पार्टी की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री संतोष जी का मार्गदर्शन पार्टी के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी जिला प्रभारी से प्रभारी जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों को प्राप्त होगा। इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया, कल की बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 में मिशन हैट्रिक और संगठन के बूथ स्तर तक मजबूती पर फोकस रहने वाला है।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की मौजदगी में 2027 के चुनाव में हैट्रिक लगाने के मिशन को कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिसके क्रम में किस तरह सभी बूथों तक पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाए, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक नई जनप्रतिनिधियों की बड़ी टीम का कैसे बूथों पर उपयोग किया जाए, संगठन के कार्यक्रमों से सरकार की उपलब्धियों को कैसे अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाए, आगे संगठन का बूथ स्तर तक सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों की इकाइयों का गठन किया जाना आदि अनेकों विषय हैं जिनपर पार्टी रणनीति तैयार करेगी। इस कार्यशाला के साथ पदाधिकारियों की नई प्रदेश टीम, मिशन 2027 की तैयारियों में लग जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता, उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन को दैवीय आपदा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं। जहां एक तरह सरकार, जनता को राहत पहुंचाने के लिए रात दिन जुटी है, वहीं हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भी पूरी सामर्थ्य और सेवा भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं। कैसे इस सहायता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, उसपर भी चर्चा होगी।

पेपर लीक के कांग्रेसी आरोपों को उन्होंने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना बताया। वहीं स्पष्ट किया कि अब तक जो भी घटनाक्रम सामने आया है उसमें परीक्षा व्यवस्था को बदनाम करने की साजिश की बात सामने आ रही है। मामला संज्ञान में आते ही तत्काल पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हमें विश्वास है कि एक दिन दो दिन में इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा। जो भी इन षडयंत्रों में लगे होंगे उन्हें कठोरतम नकल कानून की ऐसी सजा मिलेगी, जिसे वो पीढ़ियों तक याद रखेंगे। लेकिन विपक्ष जिस तरीके का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है उसकी उन्होंने कठोर शब्दों में निंदा की है। उन्होंने दावा किया कि प्रश्न पत्र के तीन प्रश्न बाहर आए हैंज़ लेकिन कोई भी उत्तर परीक्षा केंद्र के अंदर नही पहुंचा ।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया संयोजक
भाजपा, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News