दिल्ली, 28 मार्च 2026: कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में तीन पूर्व विधायकों समेत कुल छह प्रमुख उत्तराखंडी नेताओं ने औपचारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह-प्रभारी मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन तथा AICC सचिव गुरुदीप सप्पल की उपस्थिति में सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।
कांग्रेस में शामिल हुए प्रमुख नेता:
• भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक घनसाली
• राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक रुद्रपुर
• नारायण पाल, पूर्व विधायक सितारगंज
• लाखन सिंह नेगी, नैनीताल
• गौरव गोयल, पूर्व मेयर रुड़की
• अनुज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका मसूरी
सभी नए सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
