Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबीजेपी फैला रही भ्रम: कांग्रेस में नहीं गुटबाजी, 2027 जीतने को सभी...

बीजेपी फैला रही भ्रम: कांग्रेस में नहीं गुटबाजी, 2027 जीतने को सभी नेता एकजुट: राजीव महर्षि

 

हरीश रावत के शक्ति प्रदर्शन के बीच मीडिया प्रभारी का बयान, 2027 चुनाव जीतने का लक्ष्य

गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य समेत सभी नेता एकजुट, संगठन मजबूत होने का दावा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी में नेताओं के बीच किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर यह भ्रम फैलाती है कि कांग्रेस के नेता आपस में लड़ते हैं, इसलिए पार्टी चुनाव नहीं जीत पाती। यह बात पूरी तरह झूठ है।
महर्षि ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सौम्य, सरल और समझदार हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य राजनीतिक रूप से परिपक्व और अनुभवी हैं। हरीश रावत, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत और करण महारा जैसे वरिष्ठ नेता अपने क्षेत्र में दिग्गज हैं। ये सभी चुनाव प्रबंधन संभालने में सक्षम हैं।
उन्होंने प्रदेश प्रभारी का जिक्र करते हुए कहा कि वे लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाली, परिपक्व नेता हैं। सांसद रह चुकी हैं और केंद्र में मंत्री भी रही हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य 2027 का चुनाव जीतकर कांग्रेस की सरकार बनाना है। महर्षि ने कहा कि पार्टी जीतेगी तभी कोई मुख्यमंत्री या मंत्री बन सकेगा। इसलिए इस समय पूरा फोकस चुनाव जीतने पर है।
उन्होंने कहा कि संगठन या सरकार में मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन इस समय कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। यही बात भाजपा के लिए सिरदर्द बन रही है। भाजपा का संगठन और सरकार दोनों परेशान हैं कि इस बार कांग्रेस मौका नहीं चूकेगी। 2022 में जो भ्रम फैलाए गए थे, उस जाल में पार्टी नहीं फंसेगी।
महर्षि ने कहा कि कांग्रेस युवाओं, महिला सुरक्षा, किसानों की एमएसपी, पिछड़े वर्गों और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच बनाने का प्रयास करेगी। सरकार बनने के बाद इन वर्गों के लिए बेहतर काम करने पर विचार किया जाएगा।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News