
देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में देहरादून की ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी टॉप 50 विश्वविद्यालयों में शामिल हो गई। देश भर के विश्वविद्यालयों में ग्राफिक एरा ने 48वीं रैंक हासिल की है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी राज्य का ऐसा एकमात्र विश्वविद्यालय है, जो लगातार छह साल से देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में शामिल होने का गौरव पा रहा है। देश भर में 48वें स्थान पर पहुंचने की केंद्र सरकार की घोषणा पर ग्राफिक एरा में खुशियां मनाई गई।
बेहतरीन प्लेसमेंट और नई खोजों के एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित करने वाले ग्राफिक एरा की श्रेष्ठता पर एक बार फिर केंद्र सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है।
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज वर्ष 2025 की एनआईआरएफ रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को देश भर के विश्वविद्यालयों में 48वीं रैंक दी गई है। पिछले साल ग्राफिक एरा केंद्र सरकार की इस रैंकिंग में देश में 52वें स्थान पर था।
विश्वविद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और पदाधिकारियों ने सस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला और ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला पर फूलों की बारिश करके अपनी खुशी जाहिर की।


