33.4 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Homeराजनीतिभाजपा, वक्फ संशोधन कानून को लेकर जागरण की दृष्टि से शुक्रवार को...

भाजपा, वक्फ संशोधन कानून को लेकर जागरण की दृष्टि से शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का करने जा रहीआयोजन

देहरादून 17 अप्रैल। भाजपा, वक्फ संशोधन कानून को लेकर जागरण की दृष्टि से शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रातः 9.30 बजे से इस कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस मुद्दे पर निर्धारित केंद्रीय कमेटी के सदस्य, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यशाला में इस कानून की बारीकियों और उससे गरीब मुस्लिमों, पसमांदा समाज को मिलने वाले लाभ पर चर्चा होगी। साथ ही आने वाले दिनों में किस तरह कार्यकर्ताओं को मुस्लिम समाज और मुस्लिम बुद्धिजीवियों के बीच इसकी सही जानकारी साझा करनी है, उसके सम्बन्ध में कार्ययोजना भी बताई जाएगी। मकसद स्पष्ट है, वक्फ कानून को लेकर फैलाए जा रहे विपक्षी झूठ और भ्रम को हमे रोकना है ताकि मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए उठाए इस ऐतिहासिक कदम का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रभारी सह प्रभारी समेत अल्पसंख्यक मोर्चों के पदाधिकारी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News