Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभाजपा का हिंदुत्व केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम:  सनातन की आस्था से...

भाजपा का हिंदुत्व केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम:  सनातन की आस्था से कोई सरोकार नहीं : – गरिमा मेहरा दसौनी

 

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा है कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित चोरी के आरोपों ने भाजपा के तथाकथित हिंदुत्व की वास्तविकता को देश के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की धार्मिक भावनाओं का दोहन कर सत्ता तक पहुंचने वाली भाजपा का हिंदुत्व का मुखौटा अब पूरी तरह उतर चुका है।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि पहले अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठे, उसके बाद केदारनाथ में 230 किलो सोने के प्रकरण पर आज तक सरकार कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी और अब बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित अनियमितताओं की खबरों ने करोड़ों सनातनियों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को न तो सनातन धर्म की मर्यादा से कोई सरोकार है और न ही मंदिरों की पवित्रता से। यदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित दान और संपत्ति की सुरक्षा पर ही प्रश्नचिह्न लगने लगें, तो यह केवल आर्थिक अनियमितता का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर सीधा आघात है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार इन गंभीर आरोपों पर पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास करती रही है। यही कारण है कि जनता का सरकार पर भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में निर्दोष है, तो उसे पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई देश के सामने रखनी चाहिए।

दसौनी ने कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को अब देश की जनता जवाबदेह बनाएगी। करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ कथित विश्वासघात करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले समय में भाजपा को अपने कर्मों का जवाब जनता की अदालत में देना ही होगा।

— गरिमा मेहरा दसौनी
मुख्य प्रवक्ता
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News