
जौलीग्रांट। जौलीग्रांट सेक्टर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र लेबर बस्ती में ईसीसीई (Early Childhood Care and Education) दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इस वर्ष बाल मेले की थीम “पेड़ हमारे दोस्त” रही, जिसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. बाल मेला की थीम थी पेड़ हमारे दोस्त,कार्यक्रम मै मंच संचालन कर रही कार्यकर्ता सुनीता राणा ने ई सी सी ई की महत्ता के बारे में बताया ,3 से 6 साल के बच्चों का समग्र विकास ,उनकी रुचि,सोचने समझने की शक्ति,गणित,रचनात्मक,सामाजिक,भावनात्मक विकास यह आयाम गतिविधियों के माध्यम से केंद्रों पर सिखाया जाता है,परियोजना अधिकारी सुषमा कोठारी द्वारा बताया गया कि हर माह के अंतिम शुक्रवार को यह कार्यक्रम सभी केंद्रों पर किए जाएंगे,कार्यक्रम मै उपस्थित मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री गौरव सिंह चौधरी जी,अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन के श्री अनिरुद्ध जी,रॉकेट लर्निग के राहुल जी तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित वा स्वागत किया गया,स्वागत गीत के साथ,कार्यकर्ता द्वारा गतिविधियाँ करवाई गई ,जिसमे लक्ष्मी द्वारा गुड टच,बेड टच,मीन द्वार स्वच्छता पर,राधा द्वारा बटर फ्लाई इंग्लिश कविता करवाई गई,कार्य कर्म के अंत में सुनीता मैडम द्वार सप्ताह के दिनों पर आधारित कविता करवाई गई ,स्कूल प्रवेश बच्चों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए,तथा अंत में गौरा देवी की कहानी सुनाई गई ,वा बीज बोल कविता के साथ वृक्षा रोपण किया गया,कार्यक्रम मै अनिरुद्ध सोलंकी,प्रधानाचार्य , अनीता पटवाल (सुपरवाइजर,) सुमित्रा पाठक,मधुरवादिनी,नीलम,सरोज सोलंकी,अनीता, किरन,भारती,पुष्पा,पूनम आदि उपस्थित था
