एसडीएम जोशीमठ को 2:21 बजे सूचना; एसडीआरएफ की टीम 2:24 बजे रवाना; पायलट समेत छह लोग सवार, पूर्ण पुष्टि बाकी
जोशीमठ/चमोली, 30 अक्टूबर। थाना जोशीमठ के उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एसडीएम जोशीमठ को आज दोपहर 2:21 बजे सूचना मिली कि जोशीमठ क्षेत्र के चाई गांव के ऊपर एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है।
यूकाडा (उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी) कर्मचारियों ने बताया कि चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत कंपनी के हेलीकॉप्टर की लोकेशन दिख रही है। यह हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) की ओर आ रहा था। इसमें 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह पूर्ण क्रैश है या क्रैश लैंडिंग।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की जोशीमठ टीम और पांडुकेश्वर की टीम दोपहर 2:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें भी अलर्ट पर हैं। इलाके में खराब मौसम और बर्फबारी के कारण स्थिति का सटीक आकलन किया जा रहा है।
आगे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
पायलट और श्रद्धालुओं के नाम


