
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही
*तस्करी में प्रयुक्त कार को पुलिस ने किया सीज*
वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार“ के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05/06/2026 को चैकिंग के दौरान जोगीवाला बैरियर के पास से मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार संख्या: यू0के0-08- एआर-6263 को रोककर चैक किया गया तो कार सवार व्यक्ति के कब्जे से 192 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (मैक्डावल्स नं0-1 व्हिस्की) बरामद हुए, जिसे मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0 – 208/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
अशोक रूहेला पुत्र कृष्ण कुमार रुहेला निवासी 56 बी भटवाड़ा, सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 37 वर्ष।
*बरामदगी*
1- 04 पेटी (192 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेलस नंबर 01 व्हिस्की)।
2- वाहन संख्या: यू0के0-08-एआर-6263
*पुलिस टीम :-*
(1) अ0उ0नि0 मदन सिंह
(2) कां0 नरेंद्र
(3) का0 प्रदीप बिष्ट
